राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख एवं सेवा प्रमुख के प्रांतीय मंत्री दुर्ग विजय राय ने रविवार को घोसी में भाजपा की सदस्या हासिल की।
सदस्यता ग्रहण कराने वाले भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि दुर्गविजय राय का बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध रहा है। आज दुर्गविजय को पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करातेे हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है। कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है।
लोग सपा, बसपा से ऊब चुके हैं। दुर्गविजय राय ने कहा कि अब तक परोक्ष रूप से पार्टी की सहायता करता रहा हूं। अब सक्रिय रूप से कार्य करने का मौका प्राप्त होगा। यह मेरे लिये गर्व की बात है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बैद्य मनोज, तहसील बार के मंत्री भुवेश श्रीवास्तव, राजेश राय, विनोद गुप्ता, यादवेन्द्र सिंह, राकेश मिश्रा, अजय बहादुर, मुन्नाप्रसाद गुप्ता सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।