फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा मेें मिली सामूहिक नकल

Thu, 15 Feb 2018 11:43 PM IST
mau news
विज्ञापन
तुलसी दास इंटर कॉलेज अनेई का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मऊ। यूपी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को हाईस्कूल रंजन कला, इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। जिला प्रशासन की तमाम चेकिंग अभियान के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर बोलकर नकल कराया गया। परीक्षा में एक केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट किया। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने दूसरी पाली में दो परीक्षा केंद्रों में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी मिलने पर डिबार करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया। साथ ही दोनों केंद्र व्यवस्थापकों को बदलने का निर्देश दिया। एसडीएम सदर कुमार हर्ष ने एक परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़ी। एसडीएम ने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह ने कार्य में शिथिलता बरतने पर एक केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल रंजन कला तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ तमाम घेरेबंदी की गई है। इसके बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर बोलकर प्रश्न हल कराया गया।
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने दूसरी पाली में उदयनारायन इंटर कालेज उमापुर, गुरु जगदीश सिंह बैजनाथ पहलवान इंटर कालेज सरवां का निरीक्षण किया। दोनों परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा नहीं मिलने के साथ ही व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी मिली। डीएम ने दोनों परीक्षा केंद्रों को डिबार करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया। इसी क्रम में एसडीएम सदर कुमार हर्ष ने तेतरी देवी इंटर कालेज लुुदुही मेें सामूहिक नकल पकड़ी। केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया। रंजन कला में चार के सापेक्ष दो परीक्षार्थी शामिल हुए। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के टाउन इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह ने इंटर कालेज बोझी का निरीक्षण किया। कार्य में शिथिलता बरतने पर केंद्र व्यवस्थापक वेदप्रकाश को कार्यमुक्त कर दिया। उनके स्थान पर इंटर कालेज अमिला के प्रवक्ता अवधेश कुमार यादव को नया केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें