फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: डंपर ने पुलिस की जीप को मारी टक्कर, हादसे में एक जवान की मौत; तीन घायल

Thu, 30 Apr 2026 01:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में पुलिस की जीप को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में जीप में सवार एक जवान की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की घोसी कोतवाली में तैनात चार पुलिसकर्मियों की जीप को बुधवार की देर रात ड्यूटी के दौरान डंपर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जीप गड्ढे में गिरने से पवन यादव (38) पुत्र ज्ञानचंद यादव निवासी कर्मजीतपुर चितईपुर वाराणसी की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन


ये लोग हुए हादसे का शिकार
वहीं पीआरडी जवान ओम प्रकाश यादव (45) पुत्र दुबर प्रसाद निवासी कपरियाडीह घोसी और विनोद कुमार सिंह (54) पुत्र पारसनाथ सिंह निवासी मचवल साहबगंज चंदौली और प्रीतम कुमार यादव (40) पुत्र धर्मजीत यादव निवासी नरहन थाना केराकत जौनपुर घायल हो गए। सभी को तत्काल स्थानीय सीएससी पर भर्ती कराया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, जिला अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सक ने पवन यादव को मृत घोषित कर दिया। 

कैसे हुआ हादसा
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि बुधवार की देर रात मोबाइल टीम जीप में सवार होकर गस्त कर रही थी। इसी दौरान बाएं तरफ से जा रहे पुलिस वाहन को अनियंत्रित डंपर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यूपी में बदमाश बेखौफ: पुलिस चौकी में घुसकर दरोगा व सिपाही को पीटा, सिर फोड़ा; वर्दी फाड़ दी, पांच हिरासत में
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें