फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 किसानों का किसानों का बकाया चल रहा है 73.13 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में धान खरीद के बाद गेहूं खरीद की तैयारी चल रही है। जिले में 9084 किसानों से 40402.287 एमटी धान खरीद की गई। लेकिन अभी तक 74 किसानों का 73.13 लाख किसानों का बकाया चल रहा है। परेशान किसान क्रय केंद्रों तथा बैंकों का चक्कर काटने को विवश हैं। किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 46 क्रय केंद्र बनाए गए थे। इसमें पीसीएफ के 32, एफसीआई के दो तथा विपणन के 12 केंद्र शामिल है। धान खरीद की निर्धारित समय सीमा तक 9084 किसानों से 40402.287 एमटी धान खरीद की गई थी। लेकिन अभी तक खाद्य विभाग का 15 किसानों का 25.13 लाख तथा पीसीएफ से 59 किसानों का 48 लाख का बकाया चल रह है। किसानों की मानें तो धान खरीद समय सीमा बीतने के आठ दिन बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा सका है। इस संबंध में किसान महेंद्र यादव, श्रीकृष्ण प्रसाद, जयनाथ सिंह का कहना था कि होली का पर्व नजदीक है, लेकिन धान खरीद का भुगतान न होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। आला अधिकारी भुगतान अविलंब हो जाने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। कब खाते में भुगतान होगा पता नहीं चल पा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पीएफएमएस के माध्यम से किसानों के खाते में भुगतान चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें