फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूडा कर्मचारियों ने सभासद को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत में डूडा कर्मियों की अनियमितता का विरोध करने पर कर्मचारियों ने सभासद को पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने सभासद की तहरीर पर चार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड नंबर छह के सभासद नसीम अहमद का आरोप है कि डूडा के चार कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के जांच में अनियमितता बरतते हुए धांधली बरता जा रहा है। इस बात का विरोध करने पर कर्मचारियों ने कहासुनी करना शुरू कर दिया। बात इस कदर बढ़ी कि कर्मचारियों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने बीच बचाव किया। जैसे ही इस बात की जानकारी अन्य सभासदों को हुई तो वह आक्रोशित हो गए। थाना पहुंच कर डूडा के रविकृष्णा निवासी चंदाडीह थाना उभाव,परमेश्वर निवासी हसनपुर मधुबन, मानीष मौर्य निवासी अमिला थाना घोसी एवं अखण्ड प्रताप सिंह निवासी पातीं रोड मधुबन के खिलाफ तहरीर दिया। इस मामले में पुलिस ने चारों डूडा कर्मियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी थी। उधर डूडा कर्मियों ने सभासद पर सरकार की मंशा के विपरीत कार्य कराने एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें