फतहपुर मंडाव के ब्लॉक गेट के समीप मधुबन बेल्थरा मार्ग पर गिरा सूखा पेड़।संवाद
मधुबन कस्बे में ब्लॉक गेट के समीप रविवार को तेज हवा और बारिश के दौरान एक विशाल सूखा पेड़ अचानक मधुबन–बेल्थरा मार्ग पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से सड़क पर खड़ी एक बाइक दब गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया।
तेज आंधी और बारिश के कारण जर्जर हो चुका पेड़ अचानक धराशायी हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ की शाखाओं को हटाने का प्रयास किया। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे खड़े सूखे और जर्जर पेड़ों को जल्द हटाने की मांग की है।