फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन दवा बिक्री से भूखमरी की कगार पर दवा व्यापारी: गोपाल कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित हिन्दी भवन के सभागार में सोमवार को जनपद के दवा व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवजी राय ने किया। बैठक में महामंत्री प्रवीण पांडेय ने कहा कि नये कानूनों से दवा व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि इसे लेकर शीघ्र ही जिले के दवा व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधानमंत्री और रसायन मंत्री से मिलकर दवा व्यापार में आनलाइन दवा व्यापार के प्रभाव को रोकने हेतु ठोस कानून बनाने का निवेदन करेगा। बताया कि आज पूरे देश का दवा व्यापारी आनलाइन दवा बिक्री से भुखमरी के कगार पर है। जिले लेकर देश व्यापी संघर्ष की रणनीति बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष शिवजी राय, प्रवीण पांडेय, गोपाल कृष्ण बरनवाल, अरविंद पांडेय, गणेश गुप्ता, जमील अंसारी, मनीष राय, मुकेश राय, बृजेश उमर, इशरत इकबाल लारी, तारीक अंसारी, राजेश सिंह, निर्भय पांडेय, रामचंद्र चौहान, नंदलाल यादव, सौरभ राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें