फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा टाउन फीडर का स्पाउट जला, 16 घंटे से ठप है विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज । विद्युत उपकेंद्र टड़ियाव स्थित कोपा टाउन फीडर का स्पाउट रविवार की रात लगभग दो बजे जल जाने से कस्बा में 16 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है।इससे लोगों को गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। कोपागंज कस्बा में लगातार 16 घंटे से बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। विद्युत आपूर्ति ठप होने के चलते जहां रोजेदार इस भीषण गर्मी के मौसम में परेशान हैं। वहीं लोगो के सामने पीने के पानी की समस्या विकट हो गई है। रविवार की रात लगभग दो बजे के करीब अचानक ओवरलोड़ के कारण टाउन फीडर का स्पाउट जल गया और नगर में अंधेरा छा गया । अचानक लाइट के कट जाने से लोग इस भीषण गर्मी में अपने घरों से बाहर निकल पुन: लाइट आने के इंतजार में इधर उधर टहलने लगे। उपभोक्ताओं की माने तो विद्युत उपकेंद्र में लगी मशीने काफी जर्जर हो गई हैं। जिसके चलते इस तरह की समस्याएं आती रहती है । अचानक आयी इस खराबी से जहां इस भीषण गर्मी में रोजेदारों का बुरा हाल है । वही नगरवासियों के सामने पिछले 16 घंटे से पीने के पानी की समस्या विकट हो गई है । इस बाबत अवर अभियंता प्रमोद कुमार का कहना था कि जले स्पाउट को बदलवाने का कार्य कराया जा रहा है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें