शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट पर शुक्रवार को नदी में नहाने गए दो युवकाें की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से निकाला। काफी देर बाद युवकों की शिनाख्त हुई। इसमें एक शहर कोतवाली और दूसरा सरायलखंसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट पर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी अनिल उम्र 20 वर्ष पुत्र सूजोर और शहर कोतवाली क्षेत्र के दशईपोखरा निवासी आकाश उम्र19 पुत्र बब्बन यादव गर्मी के कारण नहाने पहुंचे।
वहां पर दोनों नहाते हुए नदी के बीच में पहुंच गए। इस दौरान आकाश डूबने लगा। आकाश को डूबता देख अनिल उसे बचाने पहुंचा। लेकिन भंवर होने के कारण अनिल आकाश को बचा नही सका और डूब गया।
दोनों नहा रहे युवकों के डूबने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना भीड़ को दिया। जिसके बाद शहर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोरों और आसपास के लोगों की सहायता से दोनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद नदी से निकला गया।
काफी देर तक दोनों युवकों की शिनाक्त नही हो सकी। लेकिन पुलिस ने किसी तरह से दोनों की पहचान की। घटना के बाद नदी के किनारे हजारों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।