फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर ड्रोन से होगी शहर की निगहबानी

Fri, 16 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी दशहरा, दुर्गापूजा, रामलीला, भरत मिलाप एवं मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए गुरुवार को शहर के शांति कमेटी की बैठक शहर कोतवाली में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी त्योहारों पर होने वाली समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा हुई। साथ ही त्योहारों पर ड्रोन कैमरों से शहर की निगहबानी किए जाने की जानकारी दी। कहा िअराजकतत्वों के साथ किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी। उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



शांति कमेटी की बैठक संबोधित करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन आगामी आने वाले सभी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयार है।


उन्होंने कहा कि ताजिया कमेटी और रामलीला कमेटी के बीच सारे विवादों को सुलझा लिया गया है। अब कोई विवाद नही है। उन्होंने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि दोनों त्यौहार एक साथ हैं। ऐसे में हिन्दू-मुस्लिम आपसी भाईचारा पेश करने की इससे बड़ी घड़ी और कोई आ नही सकती है। डीएम ने कहा कि त्यौहारों पर गड़बड़ी फैलाने वालों के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खुफिया विभाग हर किसी पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


 
पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने कहा कि  त्यौहारों के मद्देनजर रखते हुए पर्याप्त फोर्स उपलब्ध करा ली गयी है। प्रत्येक जगह सी0सी0 कैमरे लगाये जा रहें है और ड्रोन कैमरे भी मंगाए गए हैं। जो ऊपर से वीडियोग्राफी करेंगे जिससे सारी घटनाएं रिकार्ड होंगी। उन्होंने कहा कि शहर में खुफिया विभाग के अधिकारी भी घूम रहे हैं । अराजकतत्वों पर नजर बनाए हुए हैं।


उन्होंने कहा कि त्यौहारों पर  किसी भी प्रकार की अफवाह को सोशलसाइट्स पर आने पर उसे आगे न भेजें। बल्कि इसकी पुष्टि पुलिस से जरुर करें। गलत अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें।


 जिससे त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हों सके। शांति कमेटी की बैठक में एडीएम समीर वर्मा, एएसपी सुनील कुमार सिंह ,नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय,सीओ सिटी सुशील कुमार, पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद, पूर्व  पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल और तैयब पालकी , भरत लाल राही, उमाशंकर ओमर, रामगोपाल गुप्ता, संजय वर्मा, विजय राजभर, मकसूद खां  आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें