फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर तीन घंटे तक बारीकियों की जांच करते दिखे डीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बुधवार को विशेष ट्रेन से मऊ जंक्शन पर पहुंचे डीआरएम वीके पंजियार ने मऊ जंक्शन का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म, भटनी-औड़िहार दौहरीकरण, वाशिंग लाइन की जांच की। इस दौरान कई कार्यालयों के ताला नहीं खुलने तथा दूसरी खामियों को लेकर डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक तथा दूसरे अधिकारियों को जमकर फटकारा। तीन घंटे के बारीक निरीक्षण के बाद डीआरएम भटनी स्टेशन को रवाना हो गए। डीआरएम के निरीक्षण से रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बुुधवार को विशेष ट्रेन से डीआरएम वीके पंजीयार सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर मऊ जंक्शन पहुंचे। इस दौरान वो सबसे पहले प्लेटफार्म एक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिटायरिंग रूम, स्टेशन मास्टर कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान रिकार्ड बेतरतीब मिलने पर स्टेशन अधीक्षक जितेंद्र चौधरी को कड़ी फटकार लगाते हुए इसे दुरस्त करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में डीआरएम ने पार्सल रूम, डीजल लॉबी, माल गोदाम पहुंचे। यहां उन्होंने बंद कार्यालय का ताला खुलवाकर बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्था से नाराज डीआरएम ने डीसीआई को भी फटकार लगाया। स्टेशन के निरीक्षण के बाद वो वाशिंगपिट पहुंचे, यहां उन्होंने यार्ड में उन्होंने धुलाई की व्यवस्था की जानकारी ली। डीआरएम तथा एडीआरएम प्रवीण कुमार द्वारा अलग अलग जाकर आरपीएफ बैरक, पावर सब स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम विजय कुमार पंजीयार ने प्लेटफार्म संख्या 2 तथा 3 पर भटनी-औड़िहार दोहरीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया। जहां उन्होंने पीडब्ल्यूआई के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक निरीक्षण के बाद डीआरएम निरीक्षण यान से भटनी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अतुल त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सत्येंद्र यादव, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयंबक तिवारी,मंडल सुरक्षा कमांडेंट डॉ. अभिषेक, आरपीएफ प्रभारी डीके राय, डीसीआई सिरनाम सिंह मीना, आईओडब्लू एके श्रीवास्तव मौजूद रहे।
जीएम के निरीक्षण को लेकर हो रही हैं तैयारी
मऊ। रेलवे सूत्रों की माने तो 12 मार्च को महाप्रबंधक का निरीक्षण है। इसको लेकर डीआरएम, एडीआरएम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे जीएम के निरीक्षण पूर्व खामियों को सुधारा जा सके। बुधवार को निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने हर सप्ताह निरीक्षण के लिए आने की बात कहकर रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों में सिहरन फैला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें