फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Sat, 30 May 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 वाराणसी के डीआरएम एस के कश्यप ने शनिवार को मऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत के तहत साफ-सफाई के निर्देश दिए। वहीं भोजनालय में कैशमेमो व सफाई रखने के साथ सूचना बोर्ड पर बड़े -बड़े अक्षरों मेें लिखने का निर्देश कर्मचारियों को दिया।
विज्ञापन



 डीआरएम कश्यप शनिवार को सड़क मार्ग से मऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यालयों का अवलोकन किया। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में जाकर ट्रेनों की स्थिति जानी। स्टालों का जायजा लिया जहां पर वेंडरों को उन्होंने रेट लिस्ट लगाने का निर्देश दिया। भोजनालय में काउंटर पर कर्मचारी द्वारा कैशमेमो न देने पर डीआरएम ने सभी सामानों का कैशमेमो देने का निर्देश दिया।


साथ ही सफाई की अच्छी व्यवस्था करने को कहा। डीआरएम ने टिकट काउंटर और आरक्षित काउंटर का भी हाल जाना। पत्रकारों से बातचीत में डीआरएम ने बताया कि रेलवे ने स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत का अभियान चलाया है। इसमें आम यात्रियों से रेलवे परिसर और ट्रेन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सहयोग की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें