फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक्टर पलटने से चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी मधुबन थाना क्षेत्र के भठिया गांव स्थित बंधे के समीप मंगलवार की दोपहर खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें दबकर चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में चालक की मौत की खबर लगते ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के टमठा गांव निवासी संजय यादव उर्फ बनवारी (22) पुत्र जगदीश गांव के उदयनारायण पांडेय के ट्रैक्टर पर बतौर चालक था। मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे ट्रैक्टर स्वामी के खेत में धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर में रोटावेटर लेकर जा रहा था। जैसे ही वह भठिया गांव के समीप बंधे से उत्तर तरफ बढ़ा कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दबकर चालक की मौके पर मौत हो गई। चालक ने अलावा ट्रैक्टर पर सवार गांव के टमठा निवासी सुंदरम पांडेय (20) पुत्र तारकेश्वर पांडेय और भोलू पाल(18) पुत्र विश्राम पाल घायल हो गया। घायल युवकों को अस्पताल भेजवाया। ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक के शव को लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। चालक बनवारी की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें