फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय को बचाने में चालक की जान गई

Sun, 11 Jan 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव विद्युत उपकेंद्र के निकट मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर शनिवार की रात एक पिकअप चालक नीलगाय को बचाने के प्रयास में बिजली के खंभे से टकराकर पुलिया में जा घुसा।
विज्ञापन


इस हादसे में जहां चालक की मौत हो गई वहीं उसमें बैठा उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक अपनी पत्नी को घर छोड़कर पिकअप से ही अपने रिश्तेदार को पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय जा रहा था।


रानीपुर थाना क्षेत्र के कसारी गांव निवासी राजू(30) पुत्र रामबचन राम पेशे से चालक है। वह खुरहट बाजार के ही गोपालशरण गुप्ता का पिकअप वाहन चला रहा था।

शनिवार को उसके पत्नी मनीषा का प्रसव पीड़ा हुई तो वह उसी पिकअप से ही जिला मुख्यालय लाकर एक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई।
विज्ञापन


चिकित्सक ने जच्चा बच्चा को शनिवार की रात को ही डिस्चार्ज भी कर दिया। राजू अपनी पत्नी को लेकर घर गया जहां उसका एक रिश्तेदार भी था।

नगर क्षेत्र के घोड़ा दलाल की बारी निवासी रिश्तेदार वीरेंद्र को घर छोड़ने के लिए राजू पिकअप लेकर फिर जिला मुख्यालय की तरफ आया।

अभी वह बड़ागांव विद्युत उपकेंद्र के समीप पहुंचा था कि सड़क पर अचानक एक नीलगाय आ गई। इसे बचाने के प्रयास में चालक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से टकराकर पुलिया में जा घुसा।

पिकअप का अगला हिस्सा पुलिया में धंसने से चिपक गया और चालक उसी में दब गया। घटना के बाद आस पास के लोगों ने किसी प्रकार चालक को निकाला और अस्पताल पहुंचवाया लेकिन रास्ते में ही चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जब कि वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें