मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के समसपुर अहिरौली गांव में रविवार देर रात प्रयागराज से आ रही एक तेज गति कार खंभे से टकराने के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है ड्राइवर को झपकी आ गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बिहार के सीवान जिले के चार लोग तीन दिन पहले प्रयागराज महाकुंभ के लिए गए थे। रविवार रात 12 बजे थाना क्षेत्र के सिपाह मधुबन मुख्य मार्ग स्थित समसपुर अहिरौली गांव से गुजर रहे थे कि ड्राइवर को नींद आ गई। इससे कार सबसे पहले एक खंभे से टकराई उसके बाद सड़क पर बनी पुलिया से टकरा गई। कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर 112 पुलिस पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं। घायलों ने निजी चिकित्सक से इलाज कराकर सभी दूसरे वाहन से सीवान निकल गए।