फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ड्राइवर को आई झपकी, साइकिल को टक्कर मारने के बाद दीवार से टकराई कार, दूल्हा-दुल्हन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम, मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिंधी बाबा कुटी के पास शनिवार सुबह ड्राइवर को झपकी आने के कार साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए दीवार से जा टकराई। हादसे में कार सवार दूल्हा-दूल्हन के साथ चार लोग घायल हो गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूल्हा 25 वर्षीय अरुण कुमार प्रयागराज जनपद के नैनी थाना क्षेत्र के टांका गांव का रहने वाला है। शुक्रवार को शादी बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के कसौंडर गांव की रिया से हुई थी। शनिवार को दुल्हन की विदाई के बाद कार अभी मऊ के ताजोपुर गांव स्थित सिंधी बाबा की कुटी के पास पहुंची ही थी। ड्राइवर को झपकी आ गई। बेकाबू कार एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। हादसे के समय कार की गति अधिक थी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दोनों एयर बैग खुल गए। कार सवार दूल्हा अरुण, दुल्हन रिया, दुल्हन की बहन खुशबू और ड्राइवर संतोष कुमार और साइकिल सवार सरायलखंसी के ताजपुर उस्मानपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राम गिरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने एबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कार ड्राइवर संतोष, दूल्हा अरुण और साइकिल सवार राम गिरीश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें