फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना पूर्व सूचना दिए ही गिरा दिया मकान, डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी संपूर्णानंद पांडेय और उमा पांडेय एनएचएआई के कर्मचारियों पर बिना सूचना दिए उनका मकान गिराने का आरोप लगाया है। घोसी कोतवाली में समाधान दिवस पर पहुंचकर दोनों ने डीएम को शिकायतपत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में बताया कि गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन निर्माण के समय एनएचएआई ने अधिग्रहित भूमि के हिस्से का मकान पहले ही गिरा दिया था। लेकिन शेष मकान के हिस्से को बिना सूचना दिए ही एनएचएआई के कर्मचारियों ने शुक्रवार को जेसीबी चला कर गिरा दिया। मकान में रखा सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें