कोपागंज के कुर्थीजाफरपुर में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत पर पहुंची पुलिस,जुटी भीड़।संवाद
- फोटो : MAU
कोपागंज। थाना क्षेत्र के कुर्थी जाफरपुर के पास बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के सरवा गोदाम गांव निवासी पप्पू खरवार (30) धवरियासाथ स्थित एक ईट भट्ठे पर परिचालक का काम करता है। बृहस्पतिवार को चालक न होने पर वह ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लाद कर मऊ गया हुुआ था। ईंट उतारने के बाद वह वापसभट्ठे पर लौट रहा था कि कुुर्थीजाफरपुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के लोगों की सूचना पर एसओ अजय तिवारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।