फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। कस्बा सहित 12 ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण 20 दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे है। दरअसल जलनिगम के ओवरहेड टैंक की मोटर फुंकने से सप्लाई तीन सप्ताह से बंद है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उधर, ग्रामीण पानी नहीं मिलने से परेशान हैं। दुबारी तथा मोलनापुर, मैंनपरवा, मठिया, टमठा, भटिया, बिग्रहपुर, पालपुरा, भानपुर, गोबरही, पचई पट्टी, छठई पट्टी, खरगीपुर, रमऊपुर सहित 12 ग्राम पंचायत में 400 अधिक उपभोक्ताओं के यहां ओवरहेड टैंक से आपूर्ति होती है। 31 जुलाई को मोटर फुंक गई। वहीं इसी दिन गंगऊपुर चट्टी के पास नाली निर्माण के दौरान कई पाइपलाइन क्षतिगस्त हो गई। इससे गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। तीन सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक यहां खराब पड़े न तो मोटर को बदला जा सका है न ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक कराया गया। इस समस्या को लेकर सुरेन्द्र शर्मा, अजय गुप्ता, इशराइल अहमद, रामबाज सिंह ने कहा कि कई विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन स्थिति जस की तस है। चेताया कि अगर जल्द ही समस्या का निदान नहीं हुआ तो ग्रामीण प्रदर्शन करेंगे। अवर अभियंता सतेंद्र कौशल ने बताया कि फुंकी मोटर को जल्द बदला जाएगा और वहीं क्षतिग्रस्त पाइप लाइन भी ठीक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें