फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में बिकीं बाल गोपाल की मनोहारी मूर्तियां

विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर मूर्तियों को अंतिम रूप देता मूर्तिकार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। कस्बे से लेकर गांव तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बाजारों में बृहस्पतिवार को खरीदारों की भीड़ लगी रही। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप व शृंगार के सामान खरीदे। पर्व मनाने के लिए लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंदिरों और घरों की साफ-सफाई की जा रही है। बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण के झूले, सिंहासन, श्रृंगार के सामान व पोशाकों की अलग-अलग रेंज उपलब्ध हैं। बाजार में श्रीकृष्ण के कलात्मक गहनों की विशेष मांग है। लोग लड्डू गोपाल, बांसुरी बजाते भगवान श्रीकृष्ण, माखन खाते कान्हा, मोर पंख धारण किए कान्ह, राधा-कृष्ण व अन्य मूर्तियां खरीदते नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण के श्रृंगार के सामान में पोशाक की पगड़ी, माला, बांसुरी, कुंडल व अन्य सामान महिलाएं खरीदती दिखीं। कुछ स्थानों पर लोग बच्चों के लिए उनके साइज की ड्रेस, मुकुट, बांसुरी, कमरबंद, माला, बाजूबंद व अन्य श्रृंगार के सामान भी खरीद रहे थे। दुकानदारों का कहना है कि इस बार लोगों में जन्माष्टमी को लेकर बहुत उत्साह है। इस बार भगवान की पोशाक व अन्य पूजन के सामानों की कीमतों में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें