फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रंग और अबीर-गुलाल से रहे सराबोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में होली धूमधाम से मनाई गई। होली की खुमारी लोगों के सिर चढ़ कर बोली। रंग, अबीर और गुलाल से लोग सराबोर रहे। से सरोबार लोगों ने जमकर एक-दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाए। इस मौके पर जहां लोगों ने राधा-कृष्ण के साथ अबीर गुलाल की होली खेली, वहीं रामलीला मेला समिति की ओर से सदर चौक में सामूहिक होली खेली गई। मिर्जाहादीपुरा चौक से होली जुलूूस भी निकला। सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक होली का हुड़दंग चला। लोगों ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। सड़कों पर घूम रहीं युवाओं की टोलियां आने जाने वालों को भी रंग रही थी। पर्व का उल्लास ज्यादतर बच्चों और नौजवानों में दिखा। वहीं गृहिणियों ने तरह तरह के पकवान भी तैयार किए। होली पर गोला बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, सदर चौक, बाल निकेतन, सिंधी कॉलोनी, सहादतपुुरा आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, ब्रह्म स्थान, ढेकुलियाघाट जैसे स्थानों पर खूब मस्ती नजर आई। अधिकांश युवा फिल्मी और फागुनी गीतों पर डांस कर रहे थे। शाम के समय संस्कृत पाठशाला मोड़ से राधा-कृष्ण का जुलूस निकला जो औरंगाबाद तक गया। लोगों ने फूलों से सजेे रथ पर विराजमान राधा कृष्ण के साथ अबीर गुलाल और फूलों की होली खेली। खेलने की पुरातन परंपरा को बखूबी निभाया। साथ ही परंपरागत फाल्गुनी गीत भी गाई गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकले जुलूस के इस मार्ग में भक्तों ने जगह-जगह राधा-कृष्ण का स्वागत किया। आयोजन में नगर की श्रीराम लीला मेला समिति के पदाधिकारियों की भूमिका अहम रही। जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके पूर्व मिर्जाहादीपुरा चौक से शहर में होली के हुड़दंगियों का जुलूस निकला। वह ढोल नगाड़ों के बीच होली खेलते हुए सदर चौक तक पहुंचे। वहां वंदेमातरम के साथ हमेशा की तरह ओमनाम ध्वजारोहण हुआ। जिले के ग्रामीण इलाके भी होली के जश्न में डूबे रहे। लोगों ने परंपरागत रूप से होली मनाई। फाल्गुनी गीत गाते युवाओं की टोलियां गांव-गांव भ्रमण करती रहीं। कई जगहों पर होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, इसमें एक दूसरे को पर्व की बधाई दी गई। रानीपुर : क्षेत्र के खुरहट, रानीपुर, काझा, पलिया, फतेहपुर, चकिया, पलिगढ़, गोकुलपुरा सहित विभिन्न इलाकों में हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। रतनपुरा / हलधरपुर : विभिन्न गांवों में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इंदारा : क्षेत्र के अलीनगर, इंदारा, बड़ा, कटवांस, खालिसपुर, कसारा, लैरोदोनवार और रइसा आदि गांवों में होली का पर्व मनाया गया। पिपरीडीह / बढुआगोदाम : क्षेत्र के बढुआगोदाम, कहिनौर, पिपरीडीह, उस्मानपुर, खरगजेपुर तथा ओंहाइच सहित विभिन्न गांवों में लोगों ने एक दूसरे को रंग व अबीर लगा कर त्योहार की बधाई दिया। सुबह से ही युवा, बच्चे व बुजुर्ग सभी ने रंग-गुलाल का आनंद उठाया। वलीदपुर : होली पर मुहम्मदाबादगोहना तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लोगों ने रंग व गुलाल खेल कर होली मनाई। वहीं शाम को एक दूसरे से मिलकर बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मधुबन / दुबारी : कस्बा सहित क्षेत्र के फतहपुर, मर्यादपुर, दुबारी, मूड़ाड़ाड़, सुवाह,
विज्ञापन

सिपाह इब्राहिमाबाद, बाजार, लालनपुर, नत्थूपुर, बीबीपुर, कुंडा सरीफपुर, वनपोखरा, अकोल्ही मुबारकपुर सहित विभिन्न इलाकों में होली गीतों की लहरियों का लोगों ने खूब आनंद उठाया। शाम को लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। बोझी बाजार : क्षेत्र के सरयां, चिरैयाडांड़, सोनाडीह, पिड़उथ, सिंहपुर, खनिगह, बुद्घिपुरा, चौहानपुरा मांदी सिपाह, भटमीला, हनुमान नगर, चंद्रापार आदि स्थानों पर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने रंग गुलाल और अबीर लगाते हुुए एक दूसरों को पर्व की बधाई दिया। इसी तरह का माहौल बडर्ाांव, कुड़हनी, बेलभद्र पर, रामपुर, सोहण, टेघना आदि स्थानों पर रहा। दोहरीघाट : कस्बा सहित क्षेत्र के गोठा, फरसरा, कुसुम्हा, बसियाराम, बहादुरपुर, गोधनी, बीबीपुर, तहीरापुर, गोधनी, कोरौली, बेलौली, सोनबरसा, रसुलपुर, उसरा सहित विभिन्न इलाकों में होली का पर्व धूूमधाम से मनाया गया। चिरैयाकोट : कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रंगों का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें