फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डेढ़ साल बाद भी पूरा नहीं हुआ नाला निर्माण, जाम से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगर पंचायत में जलनिकासी के लिए बीते डेढ़ साल से नाला निर्माण हो रहा है। लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है। सड़क किनारे खोदाई करके मिट्टी छोड़ने से दुकान और मकान धूल से पट गए हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों को सफाई में रोजाना लगभग एक से डेढ़ घंटे लगते हैं। वहीं राहगीरों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। थोड़ी दूर जाने में 15 से 20 मिनट लगता है।
कस्बा के दुबारी मोड़ निवासी राजेश, पिंटू यादव, अरविंद कुमार, मनीष कुमार आदि लोगों ने बताया कि नाला बनाने के लिए कार्यदायी संस्था ने दिसंबर 2023 में खोदाई शुरू की। लेकिन बेहद धीमी गति से काम होने से कस्बेवासियों और दुकानदारों का इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुबारी मोड़ पर आधी सड़क को एक माह पहले तोड़ दिया गया और बचे हिस्से पर मिट्टी फैला दी गई है। इससे गर्मी और धूप के बीच बाजार की सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है।
साथ ही बरसात से मिट्टी में फिसलकर लोग गिर रहे हैं। यहां से सिर्फ बाइक आसानी से निकल पा रही है। हालांकि मुख्य मार्ग होने के चलते बस, ट्रक सहित अन्य सवारी वाहन भी आते-जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें