फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क से ऊंचा बना नाला, सड़क पर भर गया पानी

विज्ञापन
लखनी पहसा मार्ग
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर गांव में मुख्य मार्ग के किनारे नाला सड़क से ऊंचा बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही रुक जाता है। जलनिकासी बाधित होने से पैदल चलने वाले लोगों और गड्ढों के कारण वाहनों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी रविंद्र सिंह, आनंद सिंह, बहादुरुद्दीन खान, जितेंद्र चौहान, सुरेंद्र राजभर और चंद्रमा सिंह आदि ने बताया कि लखनी मुबारकपुर–सेमरी मार्ग बदहाल है। जलनिकासी के लिए बनाया गया नाला सड़क से ऊंचा होने के कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है, जिससे हाल ही में हुई बारिश का पानी सड़क के गड्ढों में भर गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में घोसी के एडीओ पंचायत आयुष शाही ने बताया कि मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें