फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डॉ. विशाल जायसवाल बने एबीवीपी के जिला प्रमुख, अविनाश गुप्ता जिला संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गोरक्ष प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग बस्ती में संपन्न हुआ। इसमें मऊ जिले की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें डॉ. विशाल जायसवाल को जिला प्रमुख और अविनाश गुप्ता को जिला संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन

वहीं ज्ञान प्रकाश सिंह को पुनः जिला संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही प्रज्ञा मिश्रा को जिला छात्रा संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया और स्नेहा पांडेय को विस्तारक बनाया गया।
प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता संगठन की नींव है। इसके सुदृढ़ीकरण के लिए प्रत्येक इकाई की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
विज्ञापन


वहीं प्रांत संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल ने नवनियुक्त दायित्वधारियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि हमारा संकल्प अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचना, उन्हें संगठन से जोड़ना तथा राष्ट्र निर्माण के अभियान को नई गति प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें