फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डॉ. शाहीन भारतीय सेना मेें बनीं लेफ्टिनेंट, बढ़ाया जिले का गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के चांदपुरा मुहल्ला निवासी डॉ. शाहीन ने भारतीय सेना मेें लेफ्टिनेंट की रैंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी कामयाबी से जिले में हर्ष का माहौल है। नगर के चांदपुरा निवासी शाहीन शुरू से मेधावी रही हैं। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट करने के बाद डाॅ. शाहीन ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की। दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी की। ग्वालियर स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीई) से एनसीसी के एएनओ पद का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान किया गया है। डॉ. शाहीन का कहना है कि यह रैंक मेरे लिए इज़्ज़त के साथ-साथ ज़िम्मेदारी भी है। मनोविज्ञान ने मुझे दिल और रवैया समझना सिखाया। अब मैं इसे अनुशासन और सेवा के रूप में वतन के लिए समर्पित करना चाहती हूं। मेरी ख्वाहिश है कि हर नौजवान देशभक्ति और अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। डॉ. शाहीन की इस कामयाबी से न केवल मऊ ज़िले के लिए बल्कि महिलाओं की तालीम और सेवा में भागीदारी के लिए भी प्रेरणा का ज़रिया भी बनेगा। डाॅ. शाहीन के पिता साड़ी व्यवसायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें