फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आईएमए के डॉ. आरके अग्रवाल अध्यक्ष, डॉ. राहुल चुने गए सचिव

विज्ञापन
नगर के मुंशीपुरा ​स्थित आईएमए भवन में आयोजित वा​​र्षिक चुनाव में चुने गए आईएमए के पदा​धिकारियों
विज्ञापन
मऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मऊ शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार की शाम नगर के मुंशीपुरा स्थित आईएमए भवन पर सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह की देखरेख में सौहार्दपूर्ण माहौल में कराए गए इस चुनाव में सर्जन डॉ. आर.के. अग्रवाल को अध्यक्ष तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार को सचिव चुना गया। वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.एम. मिश्रा को संरक्षक मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. प्रमोदिता सिंह और डॉ. ए.के. रंजन को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में डॉ. सरफराज, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, डॉ. अजय कुमार एवं डॉ. दुर्गेश आजाद शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश और राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आर.के. अग्रवाल ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और चिकित्सकों के हितों की रक्षा के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। साथ ही समाज सेवा के कई बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं नवनिर्वाचित सचिव डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि नई कार्यकारिणी का मुख्य प्रयास गरीब व जरूरतमंद मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराना होगा। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर उपस्थित सभी चिकित्सकों ने नई टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें