बुधवार को राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव।
विकास खंड मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने डॉ. राममनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया के पद चिह्नों पर चलकर कर साढे़ चार वर्षों में सपा सरकार ने शोषितों पीडितों के उत्थान में लगी रही। उन्होंने डॉ. लोहिया के सपने को साकार करने का आह्वान किया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन दूधनाथ यादव ने डॉ. लोहिया के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर धीरेंद्र मल्ल, टीपू अहमद, रामजन्म यादव, अप्पू मौर्य ,विनोद मल्ल ,ओमप्रकाश लीडर जमील अहमद आदि शामिल थे। अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष इंद्र कैलाश यादव ने किया।