फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के सामान का करेंगे व्यापक पैमाने पर विरोध

Wed, 12 Oct 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चीन द्वारा पाकिस्तान का साथ देने से जनपदवासी गुस्से में हैं। आम लोगों के साथ विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य चाइनीज सामानों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



 नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में कई वर्षों से चाइनीज सामानों का कारोबार तेजी से बढ़ा है। चीन में बने सामान का कारोबार करोड़ों में पहुंच गया है। भारत के सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद चीन पाकिस्तान के साथ खड़ा हो गया है। चीन के भारत विरोधी रुख को  देखते हुए चीन में निर्मित सामान के बहिष्कार करने की आवाज तेजी से उठने लगी है। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान कर दिया है।


विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि हम लोगों द्वारा चाइनीज सामान उपयोग करने की वजह से चीन आर्थिक रुप से सशक्त हो रहा है। चीन के भारत विरोधी रुख से हम लोगों ने चीन में बने के सामान का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। संगठन के माध्यम से शिक्षकों, बच्चों तथा अभिभावकों को जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से चाइना सामान के बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसी क्रम में अखिल भारतीय  उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि चीन में बने सामान का बहिष्कार करके ही चीन की अर्थव्यवस्था पर चोट पहुंचाई जा सकती है। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम और अन्य आइटम की बिक्री पर रोक के लिए दूकानदारों तथा आम लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इसी तरह उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता तथा प्रधानाध्यापक प्रवीण राय ने कहा कि जनपदवासियों द्वारा व्यापक पैमाने पर चीन में बने सामान का उपभोग किया जा रहा है। यही वजह है कि चीन भारत विरोधी गतिविधि में लिप्त है। विद्यालय में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बच्चों व शिक्षकों को चीन के सामानों को बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें