फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डॉ. अनिल वर्मा अध्यक्ष और अमन गुप्ता मंत्री बने

विज्ञापन
रतनपुरा कस्बा स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रतनपु - फोटो : शिविर में पिरामिड बनाते विद्यार्थी।
विज्ञापन
रतनपुरा कस्बा स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रतनपुरा नगर इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. पीयूष रंजन ने सत्र 2026-27 के लिए डॉ. अनिल कुमार वर्मा को अध्यक्ष तथा अमन गुप्ता को मंत्री का दायित्व सौंपा।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
नगर इकाई के अन्य पदाधिकारियों में डॉ. उर्मिलेश सिंह, डॉ. शशांक शेखर सिंह, डॉ. अनामिका सिंह और डॉ. के.के. यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया।
सुनील कुमार, अनीश कुमार, रितेश गुप्ता और विपुल पाल को सहमंत्री, अनु राजभर को छात्रा संयोजक, संगम कुमार को एसएफडी संयोजक, अंगद यादव को एसएफडी सहसंयोजक, अंकित यादव को एसएफएस संयोजक, मंटू कुमार को एसएफएस सहसंयोजक चुने गए।
विज्ञापन

दीक्षा शर्मा को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, आदित्य यादव को राष्ट्रीय कला मंच सहसंयोजक, अमन सिंह को खेलो भारत संयोजक, प्रियांशु पांडेय को खेलो भारत सहसंयोजक, सचिन राजभर को सोशल मीडिया संयोजक तथा उपवन राजभर को सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाया गया।
इसके अलावा संदीप कुमार और रत्नेश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रांत मीडिया सहसंयोजक अविनाश गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री रंजीत सिंह तथा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निर्मला सिंह उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें