फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
कोपागंज के तड़ियांव स्थित विद्युत् सबस्टेशन पर फीडर खराब होने पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा तड़ियांव में स्थित विद्युत सबस्टेशन के बुधवार की देर रात्रि फीडर की खराबी के कारण दर्जनों गांवों विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। गुरुवार की शाम तक बिजली सप्लाई न होने से आक्रोशित लोगों ने भादसामानोपुर गांव में बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

 
कोपागंज ब्लाक के बुधवार की रात्रि 12 बजे तड़ियांव बिजली उपकेंद्र से जुड़े कोपागंज कस्बा, तड़ियांव, मुंगमास भेलाबंध, फिरोजपुर, सेंदुराईच,  काछिकाला, सोडसर, भदसा मानोपुर सहित दर्जनों गांवो में 24 घंटा से ज्यादा समय के बाद भी बिजली आने पर लोगों को गर्मी और पेयजल समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद कोई गुरुवार की शाम तक कोई सुनवाई होने पर नाराज ग्रामीणों ने भादसामानोपुर गांव में विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आपूर्ति में सुधार न होने से ग्रामीण सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस बावत जेई अजय गुप्ता ने कहा की मरम्मत का कार्य चल रहा है, जल्द ही विद्युत सप्लाई चालू होगी। इस दौरान राजेश राय, श्री प्रकाश राय, संजय त्रिपाठी, संतोष, नरेंद्र, संजय बरनवाल, छोटक, बृजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें