फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना अंतर्गत चंगईपुर निवासिनी संजीदा बानो की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना अंतर्गत चंगईपुर निवासिनी संजीदा बानो का निकाह घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटौली उदमटिया गांव निवासी इरशाद अहमद पुत्र अली रजा के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति इरशाद अहमद, सास मसीदुन्ननेशा, ससुर अली रजा एवं ननद सायरा बानो दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे और गाली देने के साथ ही मारपीट भी करते रहे। मोबाइल फोन पर तलाक तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शौहर सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें