फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित पांच के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासिनी महिला ने अपने पति सहित पांच लोगों के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर तहकीकात में जुट गई है। आजमगढ़ जिले के चंदौसा निवासिनी प्रियंका पुत्री वीरेंद्र चौहान ने तहरीर में बताया है कि उसका विवाह 12 मई 2019 को घोसी कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमाबाद निवासी अनिल चौहान पुत्र रामनाथ के साथ हुआ था। वह काफी समय से अपने मायके में ही रह रही थी। कुछ दिन पहले पता चला कि 13 मार्च को उसकापति दूसरी शादी करने जा रहा है। जिसके बाद वह अपने भाई के साथ अपने ससुराल पहुंची, तो ससुरालियों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। रात भर बाहर बिताने के बाद पति अनिल चौहान, जेठानी सत्यभामा, चचेरा भाई रामचंदर, चचेरी बहन वंदना गाली देते हुए उसे मारने-पीटने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी। प्रियंका की तहरीर पर घोसी कोतवाली पुलिस पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें