घोसी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के मूंगेसर निवासिनी सपना की तहरीर पर पति सहित सात लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाने क्षेत्र के निरुद्दीनपुर निवासिनी सपना का विवाह तीन जून 2021 को मूंगेसर गांव निवासी संतोष के साथ हुआ है। शादी के समय बरक्षा में 50 हजार रुपये, तिलक में एक लाख रुपये तथा शादी के समय बाइक और जेवरात व अन्य सामान दिया गया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति संतोष, सास शीला, ननदोई राजू एवं ननदें सविता, सरिता, अनिशा एवं मनीषा दहेज को लेकर प्रताड़ित करते रहे। ससुराली फिर से बाइक एवं एक लाख रुपये की मांग करने लगे। नहीं देने पर दूसरी शादी करने का धमकी देते हुए मुंबई चले गये।