बसपा नेता नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सूबे के हालात काफी खराब हैं। कहा कि जब-जब सपा की सरकार बनती है, गुंडे और माफिया शासन और प्रशासन पर हावी हो जाते हैं। वे नगर में बसपा नेता भोला मौर्य के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बसपा नेता ने सपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था और सपा सरकार एक दूसरे के धुर विरोधी हैं। इसलिए जब-जब सपा की सरकार बनती है, गुंडे, माफियाओं को संरक्षण प्राप्त होता है।
आपराधिक छवि वाले लोग मंत्री नेता व उच्च पदों पर बिठा दिए जाते हैं। प्रदेश सरकार के बजट पूरी तरह से जन विरोधी बताया।
उन्होंने कहा कि बजट में गांवों, गरीब, किसान, नौजवान, प्राथमिक शिक्षा, चिकित्सा आदि को पूरी तरह से नजर अंदाज किया गया है। बजट में नौजवानों के लिए कुछ भी नहीं है। कहा कि 2017 के विधानसभा के चुनाव किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।