फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरीघाट रामलीला: आठवें दिन हनुमान ने जलाई लंका, अक्षय कुमार वध का हुआ मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट । स्थानीय रामलीला परिसर में रामलीला के आठवें दिन का मंचन हुआ। इस दौरान हनुमान जी ने माता सीता की खोज की, लंका दहन किया और रावण से संवाद किया। नगर के व्यवसायी बृजेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

हनुमान जी माता सीता की खोज में लंका पहुंचे। उन्होंने लंकिनी को मुष्टिका प्रहार से मूर्छित कर लंका में प्रवेश किया। पूरी लंका में सीता की खोज करते हुए उनकी भेंट विभीषण से हुई। विभीषण से पता जानकर हनुमान जी अशोक वाटिका पहुंचे। वहां रावण माता सीता को अपनी पत्नी बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। सीता के इन्कार करने पर रावण ने उन्हें कृपाण से मारने का प्रयास किया। मंदोदरी ने रावण को रोकते हुए समझाया कि स्त्री का हृदय बल से नहीं, प्रेम से जीता जाता है। इसके बाद हनुमान जी ने श्रीराम की कथा सुनाकर सीता को प्रभु श्रीराम का संदेश दिया। उन्होंने सीता को विश्वास दिलाया कि प्रभु श्रीराम शीघ्र ही उन्हें रावण के बंधन से मुक्त कराएंगे।हनुमान जी ने अशोक वाटिका में फल खाए। राक्षसों द्वारा रोकने पर उन्होंने उनका सामना किया। हनुमान जी ने रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध कर दिया। इसके बाद मेघनाद हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के दरबार में ले गया।वहीं दरबार में हनुमान जी और रावण के बीच तीखा संवाद हुआ। क्रोधित रावण ने हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया। हनुमान जी ने इसी अग्नि से पूरी लंका को जलाकर राख कर दिया। इसके बाद वे माता सीता के पास पहुंचकर उनसे विदा ली। माता सीता ने हनुमान जी को आशीर्वाद प्रदान किया और आठवें दिन की लीला का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद वर्मा ने किया। इस अवसर पर विनय जायसवाल, अरविंद साहू, गुलाब सोनकर, राहुल जायसवाल, मनोज जायसवाल और गोरख मधेशिया सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें