फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस करोड़ की लागत से संवरेगा दोहरीघाट मऊ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गोरखपुर से वाया मऊ होकर गुजरी एनएच 29 के फोरलेन सड़क का निर्माण होने के बाद शेष बची सड़क को शासन ने लोनिवि लोक निर्माण विभाग के हवाले कर दिया। इस दौरान फोरलेन सड़क निर्माण के बाद शेष बची 19 किमी लंबी सड़क को संवारने के लिए शासन ने 20 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इस पर विभाग ने काम शुरू करने के लिए टेंडर जारी किया। 115 किमी लंबे गोरखपुर-वाराणसी एनएच 29 मार्ग काफी बदहाल हो चुका था। इस बीच बीते दिनों केंद्र सरकार ने इस मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति प्रदान की। इससे लोगों के अंदर बेहतर सड़क बनने की आस जगी। जिले की सीमा में इस मार्ग का 40 किमी हिस्सा दोहरीघाट से जिला मुख्यालय के बढ़ुआगोदाम के बीच पड़ता है। जिला मुख्यालय में बढुआगोदाम से दोहरीघाट के बीच मौजूद 40 किमी लंबी सड़क की हालत बदहाल थी, इस पर लोगों का चलना दुश्वार था। लेकिन फोरलेन सीमेंटेड सड़क बनने की कार्ययोजना जारी होने पर लोगों में हर्ष है। लेकिन सड़क बनाने के लिए जमीन का चिह्नांकन किया गया, तो बाजारों को इसमें शामिल नहीं किया गया। इस तरह से करीब 19 किमी लंबी सड़क का निर्माण अवरुद्ध हो गया था। जर्जर हो चुकी इस सड़क पर लोगों का चलना मुहाल है। इस बीच प्रदेश सरकार ने एनएच 29 से मुक्त हुई 19 किमी सड़क को लोक निर्माण विभाग को सुपुर्द कर उसके निर्माण के लिए 20 करोड़ का बजट जारी किया। बीते दिनों आए बजट पर काम कराने के लिए लोक निर्माण के निर्माण खंड ने टेंडर जारी किया। इस तरह से सीमेंटेड फोर लेन और शेष बची 19 किमी सड़क का निर्माण बीस करोड़ के बजट से होने पर मऊ से दोहरीघाट बाजार के बीच की दूरी भी कम होगी। साथ ही लोगों की समस्या कम होगी।
विज्ञापन

टेंडर खुलने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा एक वर्ष के अंदर सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। - मुकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें