बुधवार को विश्व कैंसर दिवस पर होम्योपैथिक मेेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया के बैनर तले जन जागरुकता रैली निकाली गई। रैली राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल सहरोज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अरविंद श्रीवास्तव और जिला राजकीय महिला चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नम्रता श्रीवास्तव के गाजीपुर तिराहा स्थित आवास से निकली।
रैली में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लिए ‘स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें’, ‘गुटखा, पान, बीड़ी, सिगरेट, शराब बंद करो’, कैंसर का अंत करो आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली फातिमा तिराहा होते हुए गाजीपुर तिराहा पर गोष्ठी मेें तब्दील हो गई। होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि गुटखा, पान, मसाला, बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि का सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होती है।
आजकल विशेष रुप से युवा पीढ़ी इसका आदी होता जा रहा है। जो कि अत्यंत खतरनाक है। इसके अलावा अप्राकृतिक, अवैध यौन संबंध, इंफेक्टेड निडिल, ब्लड आदि का प्रयोग प्रदूषण आदि कैंसर को जन्म देता है। अगर शरीर में कहीं भी अनावश्यक गांठ लाल चकत्ते बहुत ज्यादा तिल, जलन के साथ तेज दर्द व लंबे दिनों तक जख्म बना रहे तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लेना चाहिए। रामविजय, श्रीप्रकाश , सर्वजीत, गोरखनाथ, अशोक, रेहाना, किस्मती, नूरसबा, नूसरत आदि शामिल रहे।