फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: CMO ने किया अचानक निरीक्षण, केंद्र अधीक्षक समेत गायब मिले चिकित्सक, अस्पताल में मची अफरा तफरी

Sat, 24 Dec 2022 07:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़े कदम उठाने का की बात कही। सीएमओ के निरीक्षण की जानकारी के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। सुबह 10 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के न पहुंचने से स्थानीय सीएचसी पर चिकित्सा व्यवस्था की पोल खुल गई है। 
विज्ञापन
Docter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेश अग्रवाल ने शुक्रवार को सुबह लगभग 10.15 बजे मुहम्मदाबाद गोहना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक चिकित्सा अधिकारी को छोड़ अधीक्षक सहित सभी चिकित्सक अनुपस्थित मिले । महिला चिकित्सक भी अपनी ड्यूटी पर नहीं मिलीं।

विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़े कदम उठाने का की बात कही। सीएमओ के निरीक्षण की जानकारी के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। सुबह 10 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के न पहुंचने से स्थानीय सीएचसी पर चिकित्सा व्यवस्था की पोल खुल गई है। शुक्रवार को सीएमओ नरेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लिया आश्चर्य की बात यह थी कि केंद्र पर तैनात डॉक्टर संतोष यादव को छोड़कर अन्य सभी चिकित्सक अनुपस्थित थे।
सीएमओ ने अस्पताल के एक-एक कमरे में जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया तो एक फार्मासिस्ट सरोज यादव सहित डॉक्टर उत्तम कुमार, डॉक्टर अतुल यादव, महिला चिकित्सक डॉक्टर सरोज बी प्रसाद, आदि अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ दिनेश चंद्रा भी निरीक्षण के समय अस्पताल नहीं पहुंच सके थे। चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई और कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण की जानकारी मिली है। मेरे परिवार के एक महिला का ऑपरेशन होना था जिसके चलते आने में थोड़ा विलंब हो गया। लेकिन अन्य कर्मचारियों और चिकित्सकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉक्टर दिनेश चंद्रा, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें