फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज को डीएम पहुंचे जिला अस्पताल, मची अफरातफरी

विज्ञापन
जिला अस्पताल से इलाज कराकर बाहर निकलते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : mau
विज्ञापन
जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी शुक्रवार की दोपहर अचानक जिला अस्पताल जा पहुंचे। कारण उनके पैर के अंगूठे में तकलीफ का होना था। जिसका इलाज कराने वह सीएमएस के दफ्तर में पहुंचे थे। लेकिन उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही ओपीडी से गायब चिकित्सक आनन-फानन में अपने-अपने चेंबर में जा बैठे और इंतजार कर रहे मरीजों का इलाज शुरू किया। डीएम के अस्पताल में  रहने तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। हर कर्मचारी अपने काम पर डटा रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। तभी जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी  जिला अस्पताल पहुंचे और सीधे सीएमएस डॉ. बृजकुमार के चेंबर में चल गए। 20 मिनट तक वह सीएमएस के कक्ष में रहे। हालांकि उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण नहीं किया। सीएमएस डॉ. बृजकुमार ने बताया कि डीएम अपने पैर के अंगूठे में कोई समस्या होने पर उसके उपचार के लिए आए हुए थे। उधर, अस्पताल में जिलाधिकारी की मौजूदगी का आलम यह रहा कि चिकित्सक से लेकर सभी कर्मचारी अपने कामों पर डटा रहा। यह देख कर मरीज और तीमारदार भी हैरत में रहे। बाद में उन्हें डीएम की मौजूदगी का पता चला तो सारी बातें उनके समझ में आ गईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें