फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चेते, चला रहे तीन सवारी बाइक

Sun, 18 Feb 2018 11:15 PM IST
mau news
विज्ञापन
एक बाइक पर बिना हेलमेट जाते पूरा परिवार।
विज्ञापन
मऊ। तीन सवारी राइडिंग के अंजाम से अवगत होने के बाद भी लोग धड़ल्ले से इसका प्रयोग कर रहे हैं। युवाओं को छोड़िए कभी कभी तो पढ़े लिखे लोग पूरे परिवार को ही एक बाइक पर बैठाकर सड़क पर चलने से बाज नहीं आते है। हालांकि पांच माह के अंदर पुलिस विभाग ने तीन सवारी में 8845 लोगों का चालान किया। इसके बाद भी लोग इस खतरनाक खेल को खेलने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

 हर दो पहिया बनाने वाली कंपनी वाहनों के साथ इस बात की हिदायत देती है, कि केवल दो सवारी के लिए, इसके बाद जब वाहन का पंजीकरण कराया जाता है, तो पंजीकरण पेपर पर साफ साफ अंकित होता है कि सिर्फ दो सवारी के लिए, इतना ही नहीं दो से ज्यादा लोगों को वाहन पर बैठाकर चलने पर कदाचित दुर्घटना हो जाती है तो बीमा से मिलने वाला क्लेम नहीं मिलता। इन सभी बातों को जानने के बाद भी लोग दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट के तीन सवारी की राइडिंग करने से बाज नहीं आते। जबकि कई बार लोग इस नियम विरूद्घ कार्य का अंजाम भी भुगत जाते है।
बीते पांच माह में पुलिस ने तीन सवारी यात्रा करने वाले 8845 लोगों का चालान किया। इसमें सितंबर 2017 में 597 लोगों का चालान की, तो अक्तूबर माह में 1688 लोगों का चालान हुआ, इसीक्रम में नवंबर माह में 3583 का दिसंबर माह में 1804 लोगों का जबकि जनवरी 2018 माह में 1173 लोगों का तीन सवारी में चालान किया गया। शादी विवाह या फिर छुट्टी के दिनों का लुफ्त उठाने के लिए आउटिंग पर निकलने वाले पढ़े लिखे लोग पूरे परिवार को एक बाइक पर समेट लेते है। जबकि वो इस हरकत के अंजाम से पूरी तरफ से वाकिफ होते है।
विज्ञापन

इनसेट
जनवरी माह में तीन सवारी हादसे में मर चुके है चार
मऊ। अभी वर्ष 2018 शुरू हुआ इसबीच जनवरी माह में दो पहिया वाहन पर तीन सवारी यात्रा करने के दौरान चार युवकों की मौत हो चुकी है। मरने और घायल हुए दोनों में से कोई हेलमेट नहीं पहना था। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह गांव के पास एक जनवरी को बाइक पर तीन सवार की टक्कर सामने से आ रहे अन्य वाहन से हुई। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीररूप से घायल हुआ। इस दुर्घटना में घायल तीनों हेलमेट नही लगाए थे। इसीक्रम में रैकवारेडीह के पास ही बीते जनवरी को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हुई। इस हादसे में एक की मौत हुई। बाइक पर सवार दो ग़भीररूप से घायल हुए। बाइक सवार कोई भी हेलमेट नहीं पहना था। बीते 29 जनवरी को रैकवारेडीह बाजार के पास रात नौ बजे के करीब बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हालांकि इस दुर्घटना में बाइक पर सिर्फ एक युवक सवार था। लेकिन हेलमेट नहीं पहना था, यदि युवक के सिर पर हेलमेट रहा होता तो शायद उसकी जान नहीं जाती। युवक अपनी साली से मिलकर गाजीपुर स्थित अपने घर लौट रहा था।
इनसेट
तीन सवारी के विरूद्घ चलाया जा रहा अभियान
मऊ। सीओ नगर/सीओ यातायात राजकुमार ने बताया कि तीन सवारी के साथ बिना हेलमेट के चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों के विरूद्घ लगातार अभियान चलाकर उनका चालान किया जाता है। लेकिन इधर शासन के आदेश के बाद से लगातार हेलमेट न लगाकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें