फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चाहिए शराब की दूकान, जाम

Tue, 28 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
मऊ-आजमगढ़ मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
देशी शराब की दूकान के शिफ्ट किए जाने के विरोध मे मंगलवार को नगर क्षेत्र के कम्हरिया मोहल्ले के लोगों ने मऊ-आजमगढ़           स्टेट हाइवे पर सड़क जाम लगा दिया। इस दौरान कम्हरिया मोहल्ले के लोगों ने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों की मांग थी कि उनके मोहल्ले में देशी शराब की दूकान नहीं जानी चाहिए।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे  जाम के बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्टेट और नेशनल हाइवे पर मौजूद शराब की दूकानों को हटाने का दौर जारी है।

इसी क्रम में शहर के सलाहाबाद मोड़ पर मौजूद देशी शराब की दूकान को भी हटाया जाना है। शराब की दूकान को सलाहाबाद मोड़ से हटाकर कम्हरिया मोहल्ले में किए जाने की सूचना पर मोहल्ले के लोग मंगलवार को आक्रोशित होकर सलाहाबाद मोड़ स्थित शराब की दूकान पर पहुंचे और मऊ-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया।  जाम के दौरान प्रदर्शन करने वाली फूलमति ने कहा कि हमारे मोहल्ले में देशी शराब हम लोग खुलने नहीं देंगे। शराब से पूरे मोहल्ले का वातावरण खराब हो जाएगा। करीब आधा घंटे जो के बाद पुलिस के पहुंचने पर जाम समाप्त हुआ। प्रदर्शन में मुख्य रुप से अकरम, शकील, कमरुनिशा, तिलसरी, दुईजा देवी, सोनी, बासमति, मन्ना देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें