हाइपरटेंशन दिवस पर शारदा नारायण अस्पताल से निकाली गई जागरुकता रैली।
- फोटो : mau
विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर शुक्रवार केे शारदा नारायण हास्पिटल के तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस हास्पिटल पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान रैली में शामिल चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को हाइपरटेंशन से बचाव की जानकारी दी।
शुक्रवार की सुबह विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर डायरेक्टर डॉ. संजय सिंह ने रवाना किया। रैली अस्पताल प्रांगण से शुरू होकर गाजीपुुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, बाल निकेतन तिराहा सहित अन्य मार्गों से होते हुए वापस अस्पताल प्रांगण पहुंचकर संगोष्ठी में तब्दील हो गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. संजय सिंह ने कहा कि भारत की एक तिहाई जनसंख्या इसकी जद में आ गई है। बताया कि प्रत्येक तीसरे व्यक्ति को उच्च रक्तचाप है और अब उम्र की सीमा और बंधन भी नहीं रह गया है, नौजवानों के साथ साथ अब बच्चों को भी यह बीमारी होने लगी है।
बताया कि शुरूआत में इस बीमारी का पता नहीं चल पाता या लक्षण ऐसे होते है कि लोग इसे नजरंदाज कर बैठते हैं। ऐसे में मरीज इसका इलाज नहीं कराते हैं, जब तक उन्हें इसका पता चलता है। रोग मरीज को अपने गिरफ्त में ले चुका होता है। कहा कि पूरी दुनिया में 51 प्रतिशत हार्ट अटैक और 45 प्रतिशत स्ट्रोक के लिये उच्च रक्तचाप जिम्मेदार है। इस मौके पर डॉ. राहुल कुमार, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. राहुल कुमार, शिवकुमार सिंह, अभय राजपूत, कविता आदि मौजूद रहे।