फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह से अधिक आए खांसी तो न करे नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण केंद्र तथा सीबीसीआई कार्ड संस्था के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को परदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें क्षय रोगियों के बीच पेशेंट चार्टर कार्यक्रम कर उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला मेें जिला क्षय अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी रहती है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। साथ ही तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। क्योंकि यह टीबी का लक्षण भी हो सकता है। बोले टीबी रोगी को भूख कम लगती है, साथ ही वजन गिरता है, बुखार का चढ़ना, बलगम में खून के छींटे आना, बच्चों को बार बार सर्दी जुखाम होने पर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। यह सब टीबी भी लक्षण हो सकते है। कहा कि शासन द्वारा टीबी बीमारी का निशुल्क डॉट्स पद्धति के तहत उपचार किया जाता है। प्रतिमाह 500 रुपये दवा पोषण आहार के उसके खाते में शासन द्वारा राशि डाली जाती है। वहीं अधीक्षक डॉ. डीके सिंह ने मरीजों से उनके खान-पान और दवा वितरण के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। जबकि एमडी चेस्ट फिजिशियन डॉ. राहुल आनंद ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मरीजों में व्याप्त डॉट्स दवा के प्रति भ्रांतियों को दूर करते हुए प्रभावी रूप से दवा लेने का परामर्श दिया। इस मौके पर उदयभान, अनिल रैदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें