फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति को न दी जाए अधिक मात्रा में शराब

विज्ञापन
ुलिस लाइन में शराब के लाइसेंसी विक्रेताओं की बैठक को संबोधित करते एसपी सुशील घुले।साथ में डीएम - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा प्रदेश में कतिपय जनपदों में जहरीली शराब से घटित घटनाओं के दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल तथा पुलिस अधीक्षक सुशील घुले की अध्यक्षता में जनपद के सभी देशी शराब, अंग्रेजी शराब और बियर के अनुज्ञापियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में यह बात सामने आई कि वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसमें तथाकथित भावी प्रत्याशियों की ओर उपहार स्वरूप अधिक मात्रा में शराब वितरित की जा रही है। डीएम ने कहा कि सभी अनुज्ञापी व सेल्समैन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एक व्यक्ति को निर्धारित मात्रा से अधिक शराब न बेची जाये। नियमित ग्राहक यदि दुकान पर नहीं आ रहे हैं तो उसकी सूचना थाने पर अवश्य दी जाये। यदि बाहर से शराब आ रही हो तो इसकी सूचना थाने को जरूर दी जाए। नियमानुसार विक्रय के समय का विशेष ध्यान रखा जाए। एसपी ने कहा कि कई अनुज्ञापी बंदी के दिनों में पीछे से या दरवाजे के नीचे से शराब की बिक्री करते हैं। एसपी ने कहा कि ऐसी शिकायतें आने पर संबंधित लाइसेंसी के साथ ही संबंधित थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी सहित जनपद के समस्त आबकारी निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें