अलका गुप्ता।शिक्षिका।वैक्सिनेशन की खबर में फोटो
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर वर्तमान में 18 वर्ष से कम उम्र के दो वर्गो के लाभार्थियों का टीकाकरण जारी है। जल्द ही पांच से 12 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू किया जाएगा। बच्चों के शासकीय महिला शिक्षिका वर्ग भी टीकाकरण को सकारात्मक कदम बता रहा है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील भी की है कि वह टीकाकरण शुरू होने पर लापरवाही न बरतें। समय पर बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं और उन्हें संक्रमण से बचा लें। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे बताते हैं कि टीकाकरण ही संक्रमण से बचाव में बेहद कारगार है। बताया कि जिले की 25 लाख की आबादी वाले जिले में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 17 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। वहीं टीके की दूसरी डोज करीब 15 लाख लोगों को लगाई जा चुकी है।वहीं वर्तमान में जिले में 12 से 14 वर्ष के 93 हजार तथा 15 से 17 वर्ष के 1 लाख 54 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है।इसमें 12 से 14 वर्ष के बच्चों में करीब 62 हजार जबकि 15 से 17 वर्ष के 1 लाख 52 हजार से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। बताया कि शासन द्वारा लिखित आदेश आते ही पांच से 12 वर्ष के बच्चों का भी टीकाकरण शुरू करा दिया जाएगा। सना कमर ने कहा कि संक्रमण की तीन लहर की भयावहता सबने देखी है, ऐसे में इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। हर लाभार्थी को अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराना चाहिए। आकांक्षा सिंह ने कहा कि संक्रमण से बच्चों को तो दूर रखने के लिए टीकाकरण सबसे उत्तम उपाय है। जो बच्चे टीकाकरण के श्रेणी में आते है, उनका टीकाकरण हर अभिभावकों को कराना चाहिए। ममता पांडेय कहती हैं कि संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूकता के साथ हर वर्ग के लाभार्थियों को टीकाकरण कराना चाहिए। साथ ही दूसरों को भी इससे जागरूक करना चाहिए। अल्का गुप्ता ने बताया कि पांच से 12 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण सकारात्मक कदम है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सभी को टीकाकरण कराना चाहिए।
आकांक्षा सिंह,शिक्षिका।वैक्सिनेशन की खबर में फोटो- फोटो : MAU
ममता पांडेय। शिक्षिका।वैक्सिनेशन की खबर में फोटो- फोटो : MAU
सना कमर।शिक्षिका।वैक्सिनेशन की खबर में फोटो- फोटो : MAU