फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ पर जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखा? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर स्वास्थ्यकर्मियों ने दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि यह संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा 1 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के लिए सभी विभागों को शासन द्वारा कार्य दायित्व निर्धारित किया गया है। इससे बचने के लिए अपने आस पास साफ-सफाई बनाए रखें। अगर कोई व्यक्ति दिमागी बुखार से पीड़ित है तो तत्काल उसे अस्पताल में दिखाएं। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने अभियान मेंविभिन्न विभागों के सहयोग से जनमानस में जन जागरूकता, साफ सफाई, कचरा निस्तारण, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और मच्छरों के प्रकोप से बचाव की जानकारी दी जाएगी। वहीं जिला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव ने बताया कि इस अभियान के साथ 10 मार्च से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें टीबी के मरीजों के साथ जन्ममृत्यु पंजीकरण से वंचित व्यक्तियों का पंजीकरण कराया जाएगा। इससे पहले संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं मधुबन तहसील के फतेहपुर मंडाव सीएचसी पर संचारी रोग नियंत्रण का शुभारंभ एसडीएम लाल बाबू दुबे द्वारा किया गया। इस मौके पर केंद्र प्रभारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय,दिनेश यादव, मुन्ना उस्मानी व देवेंद्र प्रताप मल्ल आदि शामिल रहे।
इस मौके पर नपाध्यक्ष तैयब पालकी, ईओ संजय कुमार मिश्र, डीटीओ डॉ. एस पी अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. पदम जैन, सफाई निरीक्षक सत्यप्रकाश व नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें