फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने रविवार देर शाम जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कारागार परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, रसोईघर, चिकित्सीय सुविधाओं एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कारागार परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा परिसर को स्वच्छ बनाए रखा जाए।
उन्होंने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रसोईघर का भी निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन

साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से कराए जाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें समय से समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कारागार प्रशासन को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें