फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ संबंधी काय2़ को पूरा करा लें अधिकारी:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्टीयरिंग ग्रुप के गठन एवं विचार-विमर्श के लिए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने आगाह किया कि समय के अंदर संबंधित व्यक्ति सभी कार्य संपन्न कराए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ के संबंध में जितने भी कार्य हैं उसको पूर्ण करा लिया जाए। समस्त खंड विकास अधिकारी को उनसे संबंधित क्षेत्र जहां पर पुल एवं छोटी पुलिया है जहां से पानी का आवागमन होता है उसकी सफाई करा लें। उन्होंने संबंधित अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ चौकियों, नावों एवं नाव चालकों का नाम, मोबाइल नंबर आदि का वेरिफिकेशन कर उसकी सूचना मुख्यालय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी को बाढ़ से पहले पशुओं का टीकाकरण एवं उनके चारे आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें