फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की डीपी लगाकर अधिकारियों से मांगी गिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जौनपुर के बाद मऊ जिलाधिकारी अरूण कुमार की फोटो व्हाट्सएप पर डीपी लगाकर अज्ञात ने अधिकारियों से गिफ्ट मांगी। जौनपुर के बाद यहां हुई इस घटना की चर्चा होती रही। उधर, सीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीडीओ राम सिंह वर्मा ने बताया कि दो दिन पूर्व एक जिलाधिकारी की डीपी लगे मोबाइल से वाट्सएप काल आई थी। बातचीत के दौरान उन्हें शक हुआ, जिसपर उन्होंने उसे काल कर बात करने की बात कही। जिस पर उसने व्यस्तता का हवाला देते हुए फोन नहीं करने की बात कही। इस पर उन्होंने जिलाधिकारी अरूण कुमार को अवगत कराया। जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो वह उक्त व्यक्ति की खोज में लग गए हैं। जबकि फोन करने वाले व्यक्ति ने मोबाइल नंबर बंद कर दिया। शुक्रवार की देर शाम सीडीओ ने 7014279601 नंबर के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाली पुलिस तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें