इंदारा। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में शनिवार की सुबह युवक का संदिग्ध परिस्थित में सागौन के बगीचे में पेड़ पर फंदे पर लटकता शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासी चंदन राजभर 22 शुक्रवार की शाम भोजन करने के बाद सोने चला गया। शनिवार की सुबह जब परिजन उठे तो चंदन घर में नहीं मिला। उधर टहलने निकले कुछ ग्रामीणों ने सागौन के बगीचे में फंदे पर चंदन का शव लटकता देखकर परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ सरायलंखसी केके गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।